{"_id":"61dddcdd12381363053f1cb1","slug":"cash-and-documents-stolen-from-woman-s-purse-in-bus-kaithal-news-knl957481153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में महिला के पर्स से नकदी और दस्तावेज चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में महिला के पर्स से नकदी और दस्तावेज चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। रोडवेज बस में सीवन से कैथल आ रही महिला यात्री के पर्स से अज्ञात आरोपी ने नकदी व दस्तावेज चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कैथल निवासी सोनिया ने बताया कि 10 जनवरी को करीब सवा 12 बजे सीवन से कैथल आने के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुई थी। बस में काफी भीड़ थी।
खानपुर के पास पहुंचने के बाद परिचालक के आने पर उसने अपने बैग से पर्स निकालकर 100 रुपये दिए। उसके बाद परिचालक ने 15 रुपये की टिकट काटकर 85 रुपये बकाया दे दिया। उसने बकाया व टिकट पर्स में रख लिया और बस की आगे वाली खिड़की के साथ पहली सीट पर बैठ गई। जब बस अर्जुन नगर चौक पर पहुंची तो कमेटी चौक आने के लिए ऑटो पकड़ लिया और ऑटो का किराया देने के लिए बैग से पर्स निकाला तो पर्स की चेन खुली हुई मिली। उसके अंदर से आधार कार्ड, पैनकार्ड, श्रम कार्ड, बैंक की कॉपी व 3600 रुपये चोरी हो चुके थे। महिला ने शिकायत में बताया कि बस में उनके पास दो अन्य महिलाएं बैठी हुई थी, उनके साथ एक बच्ची थी। उन्होंने उसके पर्स से पैसे व दस्तावेज चुराए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।