{"_id":"5d6969c68ebc3e93cb76397f","slug":"case-registered-kaithal-news-rtk514978388","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बदसूई में गुरुद्वारे व मंदिर की जमीन के विवाद में 5 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बदसूई में गुरुद्वारे व मंदिर की जमीन के विवाद में 5 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
गत मार्च माह में गांव बदसूई में गुरुद्वारे और मंदिर की जगह को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के मर्डर के मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बदसूई निवासी महेंद्र ने बताया कि वह 22 मार्च को अपने भतीजे शिव शंकर के साथ सुबह करीब 8 बजे पूजा करने गए थे। वहां प्रताप, बोहपा, हरदीप, कालुव, हर्ष निवासी गांव बदसूई मंदिर में बैठे थे। इन सभी ने रंजिश के तहत उनके ऊपर हमला कर दिया। ये सभी अपने हाथों में गंडासी व डंडे लिए थे। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद उन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई से जुलाई माह में महेंद्र सिंह के घायल होने के इलाज की पूरी रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में अब हत्या का प्रयास करने सहित विभिन्न आरोपों के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
घटना के दिन हरदीप की शिकायत पर हुआ था हत्या का केस : उधर, 22 मार्च को हुए इस विवाद में गांव वासी शमशेर की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह की शिकायत पर 35 नामजद व दस-बारह अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न आरोपों के तहत केस दर्ज हुआ था। उस समय हरदीप ने बताया था कि गांव में मंदिर व गुरुद्वारे की दीवार को लेकर हुए झगड़े के बीच 22 मार्च को हुई पंचायत में गांव के 35 नामजद सहित करीब 10-12 अन्य ने उस पर व उसके पिता सहित कई लोगों पर हमला कर दिया था। जिसमें उसके पिता शमशेर सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने उस समय हत्या सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्ज किया गया था। अब उस समय के शिकायतकर्ता पक्ष के खिलाफ भी हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।