फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case on grabbing money from medical store operator

Kaithal News: मेडिकल स्टोर संचालक से रुपये हड़पने पर केस

Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case on grabbing money from medical store operator
कैथल। स्वयं को सरकारी अस्पताल का कर्मचारी बताकर और विभागीय कार्रवाई के तहत मेडिकल स्टोर बंद करवाने की धमकी देकर एक आरोपी ने स्टोर संचालक से पांच हजार रुपये हड़प लिए। साथ ही रुपये न देने और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करवाने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हाबड़ी निवासी सरदारा राम ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसकी गांव में मेडिकल की दुकान है। हजवाना गांव के संजय कुमार ने उसके खिलाफ एक शिकायत सिविल सर्जन कैथल को दी थी। इस पर सिविल अस्पताल कैथल की टीम ने उसकी दुकान का निरीक्षण किया था। इस दौरान आरोपी की शिकायत झूठी व निराधार मिली। इसके कुछ दिन बाद उसके पास एक नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने स्वयं को कैथल सरकारी अस्पताल का अधिकारी बताया। साथ ही उसे सरकारी अस्पताल कैथल में अपने सभी दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा।
विज्ञापन

वह अपने सभी दस्तावेज लेकर सरकारी अस्पताल कैथल में गया और वहां पर आरोपी को फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर नहीं मिला। काफी समय तक इंतजार करने के बाद वह वापस अपनी दुकान पर आ गया। फिर उसके पास दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकियां आई कि शिकायत पर कार्रवाई करवाकर उसकी दुकान बंद करवा देंगे। शिकायत वापस लेने की एवज में आरोपी ने उससे 15 हजार रुपये मांगे। साथ ही धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए और कोई कानूनी कार्यवाही की तो उसे जान से मार देगा। जब शिकायतकर्ता ने इतने रुपये नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने 15 की बजाय 10 हजार रुपये मांगे। उसने राजीनामा करवाने के नाम पर 30 जून को उससे पांच हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया राशि अगले दिन देने के लिए कहा। 30 जून को ही उसे सरकारी अस्पताल पूंडरी से एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें उसको सभी दस्तावेजों सहित तीन जुलाई को 11 बजे सरकारी अस्पताल पूंडरी में हाजिर होने के लिए कहा गया। इस पर उसे शक हुआ कि आरोपी ने अवैध तरीके से धमकी देकर उससे पैसे वसूल किए हैं। एक झूठा राजीनामा कर आरोपी ने पांच हजार रुपये हड़प लिए। किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed