{"_id":"68af605cfef2c2cd8c0c2b2e","slug":"case-filed-against-two-for-blocking-the-road-and-assaulting-kaithal-news-c-18-1-knl1004-725210-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रास्ता रोककर मारपीट करने में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रास्ता रोककर मारपीट करने में दो पर केस
Thu, 28 Aug 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
कैथल। रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। किछाना गांव के संदीप रवीश ने राजौंद थाना पुलिस को शिकायत दी कि 24 अगस्त की रात, जब वह गांव से जा रहा था, तब अमित और एक अन्य युवक ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। बाद में दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमूंदड़ी में मारपीट, एक घायल
कैथल। मूंदड़ी में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंदड़ी के धर्मवीर ने पुंडरी पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 अगस्त को शाम 5 बजे, जब वह गांव से जा रहा था, तब गांव के ही युग उर्फ आंसू, सुदर्शन कुमार, सुनील दत्त, विकास कुमार और अनिल कुमार ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
कैथल। राजौंद थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। सोंगल की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कुछ समय पूर्व जसवीर सिंह के साथ रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के समय दिए गए दहेज से वर पक्ष संतुष्ट नहीं था और अधिक दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था। लगातार मारपीट और तानों से परेशान होकर महिला अपने मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद