फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case filed against one for fraudulently grabbing money

धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के मामले में एक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Case filed against one for fraudulently grabbing money
कैथल। धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के आरोप में चीका पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में गांव भागल निवासी गुरपाल ने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि आरोपी अमित ने उसे मार्च 2020 में झारखंड निवासी हरविंद्र से चार लाख 40 हजार में ट्रक दिलवाया था। उसे ट्रक अपने नाम करवाने के लिए एनओसी और कागजात की जरूरत थी। अमित ने कहा कि वह डीटीओ, आरटीओ कार्यालय में बड़ी पहुंच रखता है। उसने आरोपी की बातों पर विश्वास करके ट्रक खरीद लिया था। आरोपी ने ट्रक पर एक लाख 40 हजार रुपये का टैक्स बताया और कहा कि वह सिर्फ 70 हजार में काम करवा देगा। उसने 70 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। रुपये लेने के बाद कहा कि टैक्स में छूट नहीं मिली, पूरे रुपये देने होंगे। उसने दोबारा फिर 70 हजार रुपये अमित के दोस्त राहुल के खाते में जमा करवा दिए। फिर बीमा की बात कहकर 30 हजार रुपये और लिए गए। आरोपी उससे एक लाख 80 हजार रुपये हड़प गया। ट्रक के कागजात तैयार नहीं करवाए और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed