फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case filed against four former education officers for cheating

शिक्षा विभाग के खातों से नियमों का उल्लंघन कर 39.75 लाख रुपये राशि निकलवाने का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four former education officers for cheating
कैथल। शिक्षा विभाग के विभिन्न बैंक खातों से नियमों का पालन किए बिना 39.75 लाख रुपये निकलवाने के मामले में विभाग ने चार पूर्व शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। यह कार्रवाई विभाग की उप निदेशक इंद्रा बेनीवाल की शिकायत पर की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2007 से लेकर 2013 तक तत्कालीन शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के बैंक खातों से नियमों को ताक पर रखकर 39.75 लाख रुपये निकलवा लिए, हालांकि मई-जून 2014 में अधिकारियों ने उक्त धनराशि सरकारी खजाने में जमा करवा दी पर ब्याज नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उस दौरान तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी हरचरण सिंह के कार्यकाल में 14 लाख 30 हजार 887 रुपये, कमला मिड्ढा के कार्यकाल में आठ लाख 72 हजार 160, साधू राम बेरवाल के कार्यकाल में 11 लाख 73 हजार 549 और जसबीर सिंह के कार्यकाल में चार लाख 98 हजार 825 रुपये की राशि निकलवाई गई। यह धनराशि 39 लाख 75 हजार रुपये से ज्यादा बनती है। राशि निकलवाने के बाद इसका कोई भी वाउचर जांच के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नहीं पाया गया। यही कारण है कि अब मामले में विभाग ने ब्याज की रिकवरी के लिए अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी को केस दर्ज करवाने के लिए आदेश जारी किए थे, लेकिन उन्होंने पूर्व अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने की बात कहते हुए पता उपलब्ध करवाने के बारे में विभाग को वापस पत्र लिखा। अब शिक्षा विभाग के मुख्यालय की ओर से उप निदेशक की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।

सिटी थाना एसएचओ रोहताश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। संबंधित अधिकारियों का पता ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से की गई शिकायत के आधार पर तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ शहर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। अब मामले की जांच व ब्याज की रिकवरी के लिए आगामी कार्रवाई पुलिस विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed