फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   case enter in iti

आईटीआई बूथ विवाद में पुलिस में दी 34 के खिलाफ शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
case  enter in iti
आईटीआई बूथ पर मतदान के दिन हुए विवाद के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी डा. अश्वनी शर्मा के चुनाव में उसकी मदद के लिए कर रहे समर्थक बलदेव राठी उर्फ पप्पी ने पुलिस में शिकायत देकर 8 नामजद सहित 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलदेव राठी ऊर्फ पप्पी ने कहा है कि वह कंकरीट ब्लॉक बनाने का काम करता है। 21 अक्तूबर को आजाद प्रत्याशी डा. अश्वनी हृतवाल की मदद के लिए अपनी कार से प्रशासन की अनुमति के बाद कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर जाखौली अड्डा पर बने बूथों पर उम्मीदवार के चुनाव की जानकारी लेने के लिए गया था। इतने में वहां पर कई लोग आए और उन्हें धमकाने लगे। आते ही ललकारा मारा कि जितने भी भाजपा कार्यकर्ता, डा. अश्वनी शर्मा के कार्यकर्ता व अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता हैं, उन्हें गोली चलाकर भगा दो। जिससे हम कांग्रेस के पक्ष में जाली वोट डलवा सकें। इतना सुनते ही दो लोगों के साथ आए युवकों अपनी-अपनी रिवाल्वर से भाजपा व अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर फायर कर दिए। सभी आरोपियों ने पुलिस के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं व शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आए लोगों ने उन्हें छुड़वाया। इसके साथ-साथ आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में एसपी विरेंद्र विज का कहना है कि पुलिस के पास एक शिकायत आई है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed