फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against the chairman in the demonstration case

चेयरमैन के खिलाफ किए प्रदर्शन में एसए की शिकायत पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Case against the chairman in the demonstration case
पाई। गत 13 फरवरी को करोड़ा गांव में विधायक एवं पशुधन के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। गांव निवासी पिंडर और चार-पांच अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

13 फरवरी को एक सड़क के उद्घाटन को लेकर रणधीर गोलन के कार्यक्रम का ग्रामीणों ने विरोध किया था। विरोध के चलते गोलन को गांव के बाहर से ही सड़क का उद्घाटन कर लौटना पड़ा था। ग्रामीण विधायक के पुत्र की सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से ज्यादा आहत थे। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुरक्षा एजेंट नायब सिंह ने कहा कि 13 फरवरी को विधायक का गांव करोड़ा की गोशाला में कार्यक्रम था और गांव करोड़ा से गांव सेरहदा को जाने वाली सड़क का भी शिलान्यास करना था। सड़क शिलान्यास का समय दोपहर एक बजे निर्धारित था लेकिन गांव के कुछ नागरिकों ने विधायक को गांव में आने से रोकने के लिए गांव के बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध में नारेबाजी भी की गई। इसके बाद विधायक गांव के बाहर से ही सड़क का शिलान्यास कर लौट गए। आरोप है कि विरोध के दौरान गांव निवासी पिंडर विधायक को गांव में प्रवेश करने पर गोली मारने की धमकी भी दे रहा था। उसके साथ तीन-चार अन्य आरोपी भी हैं। यह प्रदर्शन एक षड्यंत्र के तहत करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह चहल नरड़ ने कहा कि गोलन ही नहीं कोई भी विधायक या उसका जन प्रतिनिधि किसानों व ग्रामीणों के खिलाफ बोलेगा तो उसका ऐसे ही बहिष्कार होगा। ग्रामीणों ने कोई गलत कार्य नही किया। पहले किसान आंदोलन के दौरान भी विधायक ने गलत टिप्पणी की थी और यह टिप्पणी किसान और ग्रामीण भूल गए थे। अब उनके पुत्र ने विधायक के एक दिन पहले अभद्र भाषा का प्रयोग कर गांव में जबरदस्ती घुसने का चैलेंज किया था। उधर, किसान यूनियन के कार्यकारी प्रधान बलवान पाई ने बताया कि मसले को आपस में बैठ कर मामला सुलझाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed