फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against BKU leader Hoshiyar Gill for obstructing duty

भाकियू नेता होशियार गिल के खिलाफ ड्यूटी में बाधा के आरोप में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case against BKU leader Hoshiyar Gill for obstructing duty
गांव रामगढ़ पांडवा में घरों के बाहर मीटर लगा रही निगम की टीम का काम रोकने के आरोप में पुलिस ने भाकियू नेता होशियार गिल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिजली निगम के एसडीओ अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गांव रामगढ पांडवा में बिजली विभाग के कर्मचारी सचिन राणा, विजेन्द व ठेकेदार के सदस्य जगमग योजना के तहत घरों के बाहर मीटर लगाने का काम कर रहे थे। उसी समय काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे। जिनका नेतृत्व होशियार सिंह गिल कर रहे थे। उसने खुद को भाकियू नेता बताया और कहा कि जब तक किसान आंदोलन चल रहा है और कृषि बिल वापस नहीं लिए जाते, तब तक घरों से बाहर मीटर नहीं लगने देेंगे। इसीलिए इस मामले में सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed