{"_id":"66f209fbdc81dfe769039886","slug":"case-against-asi-and-constable-kaithal-news-c-18-1-knl1004-482887-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एएसआई और कॉन्स्टेबल पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एएसआई और कॉन्स्टेबल पर केस
Tue, 24 Sep 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस कस्टडी से कैदी के फरार होने के मामले में अब एएसआई व कांस्टेबल पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया गया है। यह केस शहर थाना की पुलिस ने एसपी कार्यालय के आदेशों पर दर्ज किया है।
इस मामले में एएसआई जयभगवान व कांस्टेबल गुरविंद्र पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का केस दर्ज गया है। मामले को लेकर शहर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से आए आदेशों के तहत दोनों ही पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
यह है पूरा मामला
शनिवार को सीवन गेट से एक कैदी फरार हुआ था। इस मामले में पुलिस कर्मियों को चकमा चेकर ट्रांसफार्मर चोर फरार हो गया था। यह कैदी पिछले कई महीनों से ट्रांसफार्मर चुराने के आरोप में कैथल जिला जेल में बंद था। पुलिस ने कैदी को कैथल की अदालत में ही चोरी के किसी दूसरे मामले में पेश करना था। जानकारी अनुसार करीब छह महीने पहले से पंजाब का पातड़ा निवासी विक्रम ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में जिला जेल में बंद था। उसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के तहत अदालत में पेश करना था। परंतु इससे पहले ही उसने पुलिस को चकमा दिया व वह भाग गया।