{"_id":"68c1ca3f2c6353ffbd00f504","slug":"car-riders-accused-of-kidnapping-rice-mill-accountant-kaithal-news-c-18-1-knl1004-736128-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार सवारों पर राइस मिल के अकाउंटेंट के अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार सवारों पर राइस मिल के अकाउंटेंट के अपहरण का आरोप
Thu, 11 Sep 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका के जिंदल ओवरसीज राइस मिल के अकाउंटेंट सुरेंद्र सिंह को बुधवार को दिन दिहाड़े अपहरण का शिकार होना पड़ा। दो लोग पंजाब नंबर की थार गाड़ी में सवार होकर आए और उन्हें गाड़ी में जबरन बैठाकर पंजाब के गांव राम नगर ले गए। बाद में आरोपियों ने अकाउंटेंट छोड़ दिया।
शिकायत में बताया गया है कि वहां आरोपियों ने अकाउंटेंट से साढ़े तीन लाख रुपए का चेक छीना और फाड़ दिया था। सुरेंद्र सिंह ने चीका थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है। बताया कि गत आठ अगस्त को पंजाब के धुरी शहर के अरुण और हरदीप सिंह ने उनकी फर्म से चावल खरीदा था और चावल के एवज में 3.50 लाख रुपये का चेक दिया था, जिसका भुगतान 30 अगस्त को होना था। चेक खाते में जमा करने पर पर्याप्त रकम नहीं होने के कारण वह बाउंस हो गया।
सुरेंद्र ने बताया कि मिल मालिक शीशपाल जिंदल ने जब पैसे की मांग की तो आरोपी नौ सितंबर को उन्हें समाना (पंजाब) बुलाने लगे। आज फिर जब सुरेंद्र ने पैसे लेने से मना किया, तो दोनों ने थार गाड़ी से उनकी जय बजरंगी मार्बल दुकान पर आए। फिर अकाउंटेंट को जबरन गाड़ी में डाल पंजाब की ओर ले गए। रामनगर पहुंचने पर आरोपियों ने साढ़े तीन लाख रुपये दिए और चेक फाड़ लिया। इस दौरान उन्होंने पूरी घटना का मोबाइल वीडियो भी बनाया। इस संदर्भ में चीका थाना प्रभारी अमन कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद