फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Captive group clashed in district jail, two injured

जिला जेल में भिड़े बंदी गुट, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Captive group clashed in district jail, two injured
कैथल। आपसी रंजिश के चलते जिला जेल में दो बंदियों के गुट आपस में भिड़ गए। इसमें दो बंदी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सिटी थाना पुलिस ने डीएसपी जेल सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपी बंदी सुखचैन, सर्वजीत, सुखदेव, संजू, सुरेश और दिनकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डीएसपी ने बताया कि आरोपी बंदी सर्वजीत और सलिंद्र के बीच नौ जुलाई की रात को बैरक नंबर पांच में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साहिल और सलिंद्र पर हमला बोल दिया। बैरक में रखे चाय बनाने वाले बर्तन से वार करके दोनों को घायल कर दिया। शोर सुनकर जेल में तैनात कर्मचारी जगतार और अवतार ने बीच बचाव करवाया। मौके पर दूसरे कर्मचारियों को भी बुला लिया गया था। ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डर ने घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना के बाद एसपी जेल ने भी मौके पर आकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। जेल चिकित्सा अधिकारी को दिखाने के बाद घायल साहिल व सलिंद्र को नागरिक अस्पताल में लाया गया। मारपीट में शामिल आरोपी सर्वजीत हत्या के एक मामले में जिला जेल में बंद है। चीका में करीब डेढ़ साल पहले आपसी लड़ाई में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी, जिसमें सर्वजीत आरोपी है। वहीं घायल सलिंद्र पोक्सो एक्ट के मामले में जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गुटों के बीच रंजिश चल रही है। दोनों गुटों में पहले भी गालीगलौज हुआ था। मामले के जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि डीएसपी जेल सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर छह बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed