फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cantor collides with smoke, two death

धुएं से टकराए कैंटर, दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cantor collides with smoke, two death
29-ढांड। क्रेन की सहायता से हादसे के कारण ट्रक में फंसे मृत चालक को निकालने का प्रयास करते हुए पुलि? - फोटो : Kaithal
ढांड। करनाल-पटियाला हाइवे पर सोमवार को साकरा के पास दो कैंटरों की टक्कर में दोनों के चालकों की मौत हो गई। हादसे का कारण एक खेत में लगाई गई आग का धुआं बताया जा रहा है। इसी वजह से चालकों को कुछ दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घायल चालक को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। एक चालक पटियाला और दूसरा पानीपत का निवासी था।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर गांव करनाल-पटियाला हाईवे पर गांव साकरा के निकट दो कैंटरों की आपस में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे कैंटर का ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गया। घटना की सूचना तुरंत राहगीरों ने डायल 112 को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से कैथल के सरकारी अस्पताल में भेजा। ड्राइवर और क्लीनर को सरकारी अस्पताल कौल में भर्ती करवाया गया। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जाती थी।
विज्ञापन

घटना के संबंध में क्लीनर कमल ने बताया कि गेहूं के अवशेषों में आग लगने के कारण सड़क पर धुआं उठ रहा था। इससे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। यही धुआं हादसे का कारण बना और दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ गई। उसके साथ चालक पानीपत के गांव बरसत निवासी बॉबी को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कैंटर में ड्राइवर बुरी तरह से फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक कैंटर में फंसे मृतक ड्राइवर को बाहर नहीं निकाला जा सका था। उधर, क्लीनर कमल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ढांड राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी में फंसे मृत चालक की पहचान पटियाला के समाना निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। दूसरी ओर क्लीनर कमल ने बताया कि दूसरे चालक की पहचान पानीपत के गांव बरसत निवासी बॉबी के रूप में बताई। दोनों चालकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक कुलदीप के शव को कैंटर से बाहर निकालने के प्रयास जारी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed