{"_id":"6286b1ee97188f18c051b514","slug":"campaigned-against-encroachment-in-various-areas-of-the-district-kaithal-news-knl108757629","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका ने सड़क से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका ने सड़क से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय निकायों की टीम के साथ-साथ पुलिस दल भी मौजूद रहा। दुकानदारों का सामान हटवाया गया और कई जगह सामान जब्त भी किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान बाजाराें में हड़कंप का माहौल बना रहा। सार्वजनिक रूप से अपील भी की गई कि अपनी जिम्मेदारी समझते हुए दुकानदार सहयोग करते हुए अतिक्रमण को बढ़ावा न दें।
कैथल में यातायात पुलिस ने दुकानों के सामने से अतिक्रमण का हटवाया। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि एसपी मकसूद अहमद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। अभियान की अगुवाई यातायात एसएचओ एसआई मुख्तयार सिंह ने की। यातायात पुलिस की टीम द्वारा नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत पुराना बस अड्डा, छात्रावास रोड, नरवानिया बिल्डिंग, भगत सिंह चौक व कबूतर चौक के अलावा कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाया और सामान जब्त किया। एसपी ने दुकानदारों से अपील की कि शहर में सुगम व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
दस्ते के जाते ही फिर बाहर रखा सामान
पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी के दस्ते ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत मुख्य सड़क से की। अधिकारियों व कर्मचारियों ने अभियान चलाकर कुछ हद तक कस्बे की सड़क से अतिक्रमण हटवा दिया और चालान भी किए, मगर दस्ते के ही फिर से दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान रखना शुरू कर दिया। इस दौरान कई दुकानदारों व कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई। कस्बावासियों राजेश कुमार, शमशेर सिंह, रघबीर सिंह, सुरेश कुमार व मनदीप ने बताया कि नगरपालिका पूंडरी की ओर से काफी दिनों के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कस्बावासियों ने बताया कि शहीद गिरधर लाल आहलुवालिया चौक से सब्जी मंडी के गेट तक तो दुकानदारों ने दुकानों से बाहर सामान रखने में हद कर रखी है। दुकानदारों ने लगभग आधी सड़क पर सामान रख कर सड़क को अवरुद्ध कर रखा है। उन्होंने मांग की कि पीडब्ल्यूडी विभाग को भी अपनी हद से अतिक्रमण हटाना चाहिए। अतिक्रमण हटने से वाहन चालकों व लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली।
विज्ञापन
नगरपालिका सचिव राजा राम ने बताया कि समय-समय पर कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलया जाएगा। दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई है। अगर फिर भी कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
राजौंद। नगर पालिका टीम ने मुख्य मार्ग पर दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया। नगर पालिका टीम के एसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि लगातार लोगों की शिकायत मिल रही थीं कि दुकानों के आगे रखे समान व अतिक्रमण से यातायात प्रभावित हो रहा है। साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इस पर उन्होंने पुलिस के सहयोग से वीरवार को दुकानों के आगे से अतिक्रमण व रखा समान हटवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वह दुकानों के आगे फिर से अतिक्रमण न करें। अगर फिर से कोई अतिक्रमण करता पाया जाता है तो नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप दुकानों के आगे सड़क पर सामान न रखें।