फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Campaign to stop drug addiction

नशा रोकने को चलेगा अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Campaign to stop drug addiction
कलायत। नशे के कारण बढ़ते अपराध और विवादों को रोकने के लिए कलायत पुलिस की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पुलिस ग्राम पंचायतों, नगर पालिका व समाजसेवी संगठनों से मिलकर कार्य करेगी। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को बात्ता गांव से की गई। इस मौके पर डीएसपी सज्जन कुमार व कलायत थाना प्रभारी बलदेव सिंह गांव में पहुंचे। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा के साथ इसे रोकने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व ग्रामीण युवा विकास मंडल बात्ता व ग्रामीण युवती विकास मंडल बात्ता ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। डीएसपी सज्जन कुमार ने कहा कि नशे के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इस बुराई को समाप्त करने के लिए पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है। डीएसपी ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से संबंधित सूचना पुलिस को दें, ताकि आरोपियों को तुरंत पकड़ा जा सके। इस दौरान निवर्तमान सरपंच पवन कुमार व गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed