{"_id":"69408196b71dff90b10ced34","slug":"campaign-launched-129-vehicles-challaned-kaithal-news-c-245-1-kht1012-142174-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अभियान चला 129 वाहनों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अभियान चला 129 वाहनों के किए चालान
Tue, 16 Dec 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 Dec 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर 129 वाहनों के चालान किए। जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से आठ दिसंबर से 14 दिसंबर तक यह विशेष अभियान चलाया । इस अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम ने गलत लेन में वाहन, लाल नीली बत्ती का इस्तेमाल व नशा करके वाहन चलाने वालों तथा प्रेशर हॉर्न व बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर या अन्य तरीके से ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने के 53, ध्वनि प्रदूषण करने के चार, लाल नीली बत्ती इस्तेमाल के 59 तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने इस दौरान सभी वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की पालना करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। एसपी उपासना ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नियमों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। संवाद