{"_id":"577ea8a44f1c1b93477fb213","slug":"calf-milk-people-socked-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछिया का दूध देना बना चर्चा का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछिया का दूध देना बना चर्चा का विषय
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बछिया ने दूध देना शुरू कर दिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बालू के गादड़ा पट्टी में एक बछिया ने दूध देना शुरू कर दिया। इस सूचना से गादड़ा पट्टी के आश्रम में लोगों का तांता लगा है। आश्रम के महंत शुक्रपुरी ने बताया कि उन्होंने अपने आश्रम में कई गाय रखी हैं। यह बछिया 18 मास की है तथा अभी गर्भवती नहीं हुई है। कुछ दिनों से वे महसूस कर रहे थे कि उक्त गाय सुबह व सायं के समय में काफी बेचैन रहती थी। बुधवार सायंकाल में तो मैंने देखा की बछिया के थनों से दूध टपक रहा है। मैंने बछिया को बांध कर उसका दूध निकाला तो करीब आधा लीटर दूध बर्तन में जमा हो गया।
उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह फिर बछिया दूध निकलवाने के लिये बेचैन नजर आई। सुबह लोगों के सामने बछिया ने करीब एक लीटर दूध दिया। देखते ही देखते आश्रम में लोगों का तांता लग गया। उन्होंने कहा कि यह बाबा बालक नाथ का चमत्कार है। बाबा की समाधि पर पिछले कुछ दिनों से दूध का भोग नहीं लग पा रहा था तो उन्होंने यह चमत्कार दिखा दिया। ओमप्रकाश, विनोद कुमार, गुरुदेव सिंह, सत्यवान, सागर, जोनी, राजवीर आदी का कहना है कि वे वर्षों से पशु पालते हैं। उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है।