{"_id":"62cdd15e47a2964b81194a87","slug":"by-following-the-path-of-self-employment-girls-will-become-self-supporting-kaithal-news-knl114459385","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार की राह पर चलकर स्वावलंबी बनेंगी युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार की राह पर चलकर स्वावलंबी बनेंगी युवतियां
विज्ञापन
20-ढांड।। अगरबत्ती बनाने वाली मशीनों की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी विजय कुमार।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांड। चंदलाना में मंगलवार को लगे अगरबत्ती बनाने के प्रशिक्षण शिविर में युवतियों को अगरबत्ती बनाने की जानकारी देने की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 10 दिन तक चलेगा। शिविर के समापन पर बीपीएल कार्ड धारक युवतियों को अगरबत्ती बनाने की मशीन और कच्चा माल मुफ्त में दिया जाएगा। अगरबत्ती बनाना सीखने के बाद ये युवतियां स्वरोजगार की राह पर चल सकेंगी।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के तत्वावधान में ज्योति ग्रामीण विकास मंडल जाखौली के सहयोग से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में आयोग के अंबाला स्थित कार्यालय से नोडल अधिकारी विजय कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को उनके घर पर ही स्वरोजगार देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया है। शिविर में 20 युवतियों को 10 दिन तक अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम में युवा विकास केंद्र चंदलाना के संयोजक राज कुमार गौड़ और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। संयोजक फूल कुमार कादियान ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवतियों को कच्चा माल फ्री में मुहैया करवाया जाएगा। शिविर के समापन पर बीपीएल कार्ड धारक युवतियों को अगरबत्ती बनाने की मशीन व कच्चा माल मुफ्त में दिया जाएगा। राजकुमार गौड़ व विनोद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से युवतियां अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकती है। इस मौके पर प्रशिक्षिका सोनिया, नीलम रानी, मनजीत कौर, पूनम, सुनीता देवी, रेखा रानी व पुष्पलता मौजूद रहीं।