फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Buses are not available during the day for four villages

चार गांवों के लिए दिन में नहीं मिलती बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Buses are not available during the day for four villages
जिले के गांव कुराड़, दुब्बल, सिणद व हरिपुरा गांव के ग्रामीणों को विभाग की ओर से सुबह और शाम दो बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा दिन में कोई बस सेवा नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। वहीं प्राइवेट वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें शहर जाने के लिए वाहनों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण सेवा सिंह, महाबीर, संदीप, मनोज, पाला राम, नरेश, व रामफल का कहना है कि इन चारों गांव से रोजाना सैकड़ों ग्रामीण शहर में कामकाज, दुकान पर काम धंधा करने के लिए आते हैं। सुबह की बस निकल जाने के बाद दिन में कोई बस की सुविधा नहीं उपलब्ध है। घंटों इंतजार के बाद कोई निजी वाहन मिलता है, तो वह अपनी मनमर्जी का किराया वसूलते हैं। निजी वाहन चालक बसों की कमी का फायदा उठाकर 30 रुपये से भी ज्यादा किराया वसूलते हैं। इसलिए रोडवेज विभाग की ओर से दिन में भी बसों का संचालन करना चाहिए। ताकि गांव से शहर तक ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चारों गांव के दो हजार के करीब विद्यार्थी भी शहर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने के लिए आते हैं। सुबह बस में भीड़ होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थी राहुल, रवि, सुनील, सुनीता, रीना, सुकेश, शकुंतला, सीमा, निशा, पूजा का कहना है कि सुबह आठ बजे के करीब बस आती है। इसके बाद शाम को पांच बजे के करीब बस है। शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी लगभग दो बजे हो जाती है। तब तक उन्हें बस स्टैंड पर बस का इंतजार करना पड़ता है। सुबह बस में कई बार अधिक भीड़ होने के कारण छात्राएं चढ़ नहीं पाती है। इससे वे समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पातीं। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। युवाओं ने मांग की कि विभाग को कम से कम दो बसों का संचालन करना चाहिए। रोडवेज के जीएम अजय गर्ग ने बताया कि अगले महीने तक नई बसें आने की संभावना है। जल्द यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों को भेजा जाएगा। यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed