{"_id":"60e0a0d88ebc3e0a35286290","slug":"bus-service-will-start-soon-on-haridwar-route-the-department-engaged-in-preparations-kaithal-news-knl752804128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगी हरिद्वार रूट पर बस सेवा, तैयारियों में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगी हरिद्वार रूट पर बस सेवा, तैयारियों में जुटा विभाग
विज्ञापन
हर की पौड़ी और नीलकंठ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है कि कैथल से हरिद्वार के लिए जल्द रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग तैयारियों में जुटा है। ये बस सेवा कोरोना की दूसरी लहर के कारण पिछले तीन महीनों से बंद थी। यात्रियों की संख्या की बढ़ोतरी के चलते विभाग ने कई रूटों पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें हरिद्वार रूट की प्राथमिकता रहेगी।
बता दें कि तीन महीने से कैथल से हरिद्वार के लिए बंद बस सेवा को बहाल करने के लिए विभाग ने पत्राचार के माध्यम से संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही बसों की देखरेख भी की जा रही है। जल्द ही कैथल से हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू होगी। कोरोना से पहले ये बस सेवा लगभग दो साल से बंद थी। रोडवेज के बेड़े में नई बसों के शामिल होने के बाद इस रूट पर बस सेवा शुरू की गई थी। इससे पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली थी। लेकिन कोरोना के कारण इसके संचालन पर भी रोक लगी हुई है। श्रावण माह में अत्यधिक श्रद्धालु नीलकंठ के दर्शन के लिए उत्साहित होते है। धार्मिक स्थल होने के नाते विभाग ने बस के संचालन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कैथल से हरिद्वार के लिए बसों की समीक्षा की जा रही है। साथ ही देखरेख कर बसों की स्थिति को जांचा जा रहा है। अभी स्थाई समय सारणी के लिए विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि कैथल से हरिद्वार के लिए बस सेवा फिलहाल बंद है। यात्रियों की संख्या भी कम है। लेकिन इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कैथल से हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।