फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus service is not running from Pilni to Kaithal, girl students upset

पिलनी से कैथल नहीं चल रही बस सेवा, छात्राएं परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bus service is not running from Pilni to Kaithal, girl students upset
11-कैथल। गांव पिलनी में रोडवेज बस चलवाने की मांग को लेकर डीसी प्रदीप दहिया से मिलने पहंची छात्राएं? - फोटो : Kaithal
पिलनी से कैथल नहीं चल रही बस सेवा, छात्राएं परेशान
विज्ञापन

डीसी से मिलने पहुंचीं, मिला जल्द समाधान का आश्वासन
फोटो नंबर- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूंडरी के गांव पिलनी की छात्राओं को कॉलेज, स्कूल व विश्वविद्यालय में आने के लिए बस सेवा नहीं मिल रही है। परेशान छात्राएं डीसी प्रदीप दहिया से मिलीं तो उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। छात्राओं ने मांग की कि पिलनी से कैथल चलने वाली बस सेवा को दोबारा से शुरू किया जाए, ताकि वे समय पर स्कूल व कॉलेजों में पहुंच कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।
छात्राओं का कहना है कि कोरोना से पहले गांव से कैथल तक सीधी बस सेवा थी, लेकिन इधर दो साल से यह बंद पड़ी है। छात्राओं को कॉलेज आने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। निजी वाहन मनमर्जी का किराया वसूल रहे हैं। गर्मी के मौसम में घर जाने में परेशानी आ रही है। पहले साढ़े सात बजे पिलनी से बस सेवा थी। वहीं दोपहर को ढाई बजे के करीब बस कैथल से पिलनी जाती थी। छात्राओं ने कहा कि कैथल आने के लिए पहले गांव पाई आना पड़ता है। इसके बाद पाई से पूंडरी की बस लेनी पड़ती है। उसके बाद कैथल पहुंचते हैं। समय पर बस नहीं मिलने के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

फोटो नंबर- 12
गांव पिलनी से कैथल पढ़ने के लिए आती हूं। कॉलेज में कक्षाएं सुबह नौ बजे शुरू हो जाती हैं, लेकिन बस न होने के कारण 30 से 40 मिनट की देरी से कॉलेज पहुंचती हैं। इससे पढ़ाई खराब होती है। अंजलि, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर- 13
कोरोना काल से पहले गांव से सीधी बस सेवा चलती थी। सही समय पर कॉलेज पहुंच जाते थे लेकिन अब बस बंद है। कॉलेज शुरू हो चुके है लेकिन बस नहीं चल रही। प्रशासन को समस्या से दूर करना चाहिए। - ज्योति, छात्रा
फोटो नंबर- 14
ऑटो चालक एक तरफ का 25 रुपये का किराया लेते हैं। आने-जाने में 50 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। कोरोना से पहले बस से आते थे। पास बनवाया हुआ है। यदि सीधी बस सेवा शुरू होगी तो किराया भी कम होगा। -आरती, छात्रा
फोटो नंबर- 15
पिलनी गांव से सीधी बस न चलने के कारण कॉलेज में आने-जाने में परेशानी हो रही है। शहर तक आने में बसें बदलनी पड़ती हैं। 60 के करीब छात्राएं गांव से शहर पढ़ने के लिए आती है। बस सेवा सीधी हो तो परेशानी नहीं होगी। -उमा, छात्रा

जल्द चालू होगी बससेवा
छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए बससेवा को जल्द चालू करवाया जाएगा। छात्राओं को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जीएम को बस चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। -प्रदीप दहिया, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed