{"_id":"581ce8da4f1c1bae31438b20","slug":"bus-guru-sahib-welcome-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु साहिब जी के शस्त्र-वस्त्र व ऐतिहासिक निशानियों वाली बस का फरल में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु साहिब जी के शस्त्र-वस्त्र व ऐतिहासिक निशानियों वाली बस का फरल में जोरदार स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
कैथ्ाल
- फोटो : कैथ्ाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर की ओर से साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350 साला प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा नाडा साहिब पातशाही दसवीं पंचकुला से तख्त श्री दमदमा साहिब साबो की तलवंडी तक महान नगर कीर्तन 2 नवंबर से शुरू होकर लगभग पूरे हरियाणा से गुजरेगा। इंचार्ज मंगप्रीत सिंह ने बताया कि इस नगर कीर्तन बस में गुरु साहिब जी का 52 कलियों वाला चौला, अस्त्र-शस्त्र और एतिहासिक निशानियों वाली बस विशेष आज कैथल जिले के विभिन्न गांवो से गुजरेगी। इसी कड़ी में एतिहासिक निशानियों वाली बस गांव फरल में पहुंची जहां पर पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह विर्क व सैकड़ों सिख समाज के लोगों ने शानदार स्वागत किया।
इस अवसर पर गतका टीम ने गतका का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क ने बताया कि इस यात्रा का मकसद सिख समाज के युवाओं को सिख धर्म के महत्व के बारे में बताना है ताकि आज का युवा अपने इतिहास के बारे में जान सके। इस मौके पर हरविंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, प्रताप सिंह, छबेग सिंह, कुलदीप सिंह, सोहन सिंह, सिंद्र सिंह, हैप्पी सिंह, जसकरण सिंह, जोगा सिंह व रमेश क्वात्रा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।