फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bus driver arrested

नांदेड़ साहब से श्रद्धालुओं को संगरूर लेकर आई बस का ड्राइवर गुहला में पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
bus driver arrested
महाराष्ट्र के नांदेड़ साहब में फंसे श्रद्धालुओं से भरी बस लेकर पंजाब के संगरूर में आया ड्राइवर एकाएक गायब हो गया। ड्राइवर के मोबाइल की लोकेशन पर निगाह रखी गई तो वह गुहला के अरनौली एरिया में आकर स्थिर हो गई। पंजाब प्रशासन ने गुहला प्रशासन से संपर्क किया और अरनौली चौकी के अंतर्गत आने वाले एक डेरा से ड्राइवर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जिला संगरूर के गांव अमरगढ़ के स्थायी निवासी उक्त ड्राइवर व उसके शरण देने वाले घर के मालिक को गुहला के स्वास्थ्य विभाग की टीम कैथल लेकर गई। उनका मेडिकल करवाने के बाद उन्हें गुहला सरकारी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में क्वारांटीन कर दिया गया है। गुहला प्रशासन द्वारा दो दिन पूर्व नांदेड़ साहब से तारांवाली गांव में लौटे एक ही परिवार के कुल चार लोगों को क्वारांटीन किया गया था। शनिवार को 7 नए लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। 2 लोग पहले से ही क्वारंटीन किए गए थे। इस तरह कुल 13 लोग आइसोलेशन वार्ड में हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed