{"_id":"622d012088f9060c2f69c3ab","slug":"budget-of-eight-and-a-half-lakhs-released-yet-the-lift-did-not-work-kaithal-news-knl101697883","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े आठ लाख रुपये का बजट जारी, फिर भी ठीक नहीं हो रही नागरिक अस्पताल की लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े आठ लाख रुपये का बजट जारी, फिर भी ठीक नहीं हो रही नागरिक अस्पताल की लिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले करीब तीन महीने से बंद पड़ी लिफ्ट की मरम्मत के लिए विभाग बजट जारी कर चुका है लेकिन मरम्मत का कार्य नहीं हो रहा। लिफ्ट न चलने के कारण अस्पताल की बहुमंजिला इमारत में विभिन्न वार्डों में जाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीते सप्ताह विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को साढ़े आठ लाख रुपये का बजट लिफ्ट के लिए जारी कर दिया है। सप्ताह भर बीतने के बावजूद मरीजों की इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मरीजों और स्टाफ को ग्राउंड फ्लोर से प्रथम और दूसरे फ्लोर पर बने विभिन्न वार्डों में जाने, यहां तक कि ऑपरेशन थियेटर तक पहुंचने के लिए रैंप का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में मरीजों को रैंप की जरिये पहले या दूसरे फ्लोर से नीचे लाना या ले जाना परिजनों और स्टाफ की मजबूरी बना है। एक मरीज के साथ रैंप पर कम से कम दो लोगों को आना-जाना पड़ता है। अस्पताल में एक ही स्थान पर एक छोटी और एक बड़ी मिलाकर दो लिफ्ट हैं। इनमें से बड़ी लिफ्ट तो और भी ज्यादा समय से ही बंद पड़ी है। बीच में कभी-कभी ही चलती है। दोनों के बंद होने से मरीजों की समस्या और ज्यादा बढ़ी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लिफ्ट की हर साल मरम्मत करवाई जाती है। उसके लिए विभाग की ओर से मरम्मत करने वाली कंपनी को सालाना बजट जारी करना पड़ता है। अब बजट आने के बाद भी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। नागरिक अस्पताल की कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने कहा कि लिफ्ट की मरम्मत के लिए बजट आ चुका है। जल्द ही लिफ्ट ठीक करवा दी जाएगी। मरीजों की समस्या के जल्द से जल्द समाधान का प्रयास किया जा रहा है।