फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brought on rent, robbed Bolero car

किराये पर लेकर आए, लूट ली बोलेरो गाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Brought on rent, robbed Bolero car
कैथल। थाना तितरम क्षेत्र में दिल्ली के नरेला से बोलेरो गाड़ी किराये पर लेकर आए दो व्यक्ति चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर गाड़ी लूट ले गए। पुलिस ने लूट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के नरेला निवासी मांगे राम ने बताया कि वह बोलेरो गाड़ी चलाता है। 25 जुलाई को दो व्यक्ति उसे कैथल के लिए किराये पर लेकर आए। उनके साथ सात हजार रुपये में किराया तय हुआ था। जब वे दोपहर के समय कैथल शहर के निकट पहुंचे तो दोनों ने एक जगह पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसे चक्कर आने लगे। उसे काफी नशा हो गया। वे दोनों उसे कैथल बाईपास के निकट गाड़ी से उतार कर उसकी गाड़ी लूट ले गए।
विज्ञापन

उसका मोबाइल भी गाड़ी में ही रह गया। वह दोनों को सामने आने पर पहचान सकता है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत अनुसार केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed