{"_id":"68682609a8d9b5c586082c14","slug":"brother-in-law-tried-to-rape-married-woman-case-registered-kaithal-news-c-18-1-knl1004-684601-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विवाहिता से जीजा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विवाहिता से जीजा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय विवाहिता ने रिश्ते में लगने वाले जीजा पर निर्माणाधीन मकान में दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सतपाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह गांव में मकान बनवा रही है। वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे जब मिस्त्री और मजदूर काम खत्म कर चले गए, तब वह निर्माणाधीन मकान में सामान देखने गई थी। इसी दौरान आरोपी सतपाल वहां पहुंचा और जबरदस्ती करने लगा।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद विवाहिता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के संबंध में सीवन थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद