फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brother attacked with a knife in a land dispute

Kaithal News: जमीन के विवाद में दरात से भाई पर हमला

Tue, 05 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Brother attacked with a knife in a land dispute
कैथल। सीवन के डेरा टुरणा में खेत की जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर दरात से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डेरा टुरणा निवासी सूखा सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका अपने भाई बलविंद्र के साथ खेत की जमीन का विवाद है। आरोप है कि 1 मई की शाम करीब 6 बजे वह डेरे में घर के बाहर खड़ा था। बलविंद्र गाली-गलौज करने लगा। फिर वह बेटे हर्ष और गुरजीत उर्फ निका के साथ घर में घुस आया। सुखा सिंह ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोपी बलविंद्र के हाथ में दरात था और उसने उस पर वार किया। हर्ष और गुरजीत ने थप्पड़, मुक्कों और लातों से मारपीट की। शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव कराया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed