फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bronze medal won in basketball competition

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bronze medal won in basketball competition
मध्य प्रदेश में मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई तीसरी राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान हासिल करके कांस्य पदक प्राप्त किया। उन्होंने विद्यालय के साथ हरियाणा राज्य का भी नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के कोच सुरेंद्र मलिक, राजेश सिंह, अंकित बांगड़ व पूनम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान की टीमों ने भाग लिया। जिनमें से हरियाणा की एक टीम में आईजी स्कूल के छह खिलाड़ियों विकास, मोहित, गौरव रोहित, राहुल व सौरव ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी सौरभ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी मिला। इसके अतिरिक्त 30 से 31 तक छोटूराम स्टेडियम कैथल में होने वाली हरियाणा स्टेट जूनियर जूडो चैंपियनशिप में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा काशवी ने रजत पदक जीतकर भी विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान जेबी खुरानिया व प्रधानाचार्या बीना अग्रवाल ने इन खिलाड़ियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed