{"_id":"62a78c0c5986f5233634c311","slug":"broke-into-the-house-crossed-the-goods-kaithal-news-knl1114303112","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सेंध लगाई, माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सेंध लगाई, माल पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नकदी जेवर समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने दो अन्य स्थानोें पर भी वारदात को अंजाम दिया। संबंधित थानों की पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में चक्कू लदाना निवासी निशा रानी ने बताया कि वह महाशय कॉलोनी पट्टी अफगान कैथल की रहने वाली है। उसका पति कुलदीप करीब एक वर्ष पहले उसके चाचा ससुर रामकिशन महाशय कॉलोनी पट्टी अफगान कैथल के मकान पर किराए पर रहने लगा था। पति करीब एक महीने पहले विदेश चला गया। इसके बाद वह अपने दोनों लड़कों के साथ उस मकान पर किराए पर रहती है।
वह 11 जून को करीब रात साढ़े 10 बजे अपने घर का ताला लगाकर बच्चों को साथ में लेकर चाचा ससुर के मकान पर सोने के लिए चली गई। जब वह 12 जून को सुबह पांच बजे अपने घर पर आई तो घर के दरवाजा का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी व बेड का सारा सामान बिखरा पड़ा था। मकान के कमरे में लगी 42 इंच एलईडी गायब थी। जब उसने अपने साड़ी शीशा के डोर को खोलकर चेक किया तो उसमें से एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी पायल, कान के कोके तीन, दो नथनी, पैरों की चुटकियां सहित 20 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में गांव तारांवाली निवासी निशान सिंह ने बताया कि 11 जून को छोटी मंडी चीका से चोर उसकी मोटरसाइकिल चुराकर ले गए। तीसरे मामले में गुहला थाना में दी शिकायत में बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी तरसेम ने बताया कि 28 व 29 मई की रात को माजरी गांव के किसान प्रीतम के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।