{"_id":"644ad1e309daec913301d9b4","slug":"brighten-the-name-by-winning-six-medals-in-taekwondo-kaithal-news-c-18-1-103801-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ताइक्वांडो में छह पदक जीतकर नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ताइक्वांडो में छह पदक जीतकर नाम किया रोशन
Fri, 28 Apr 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राज्य स्तरीय 14वीं हरियाणा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमेें छह पदक जीतकर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता 23 से 25 अप्रैल तक अंबाला कैंट में हुई। विजेता खिलाड़ियों का कैथल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह मार्शल अकादमी के छह खिलाड़ियों ने पदक जीते। कोच सोनू रंगा ने बताया कि प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ियों ने कांस्य और एक ने रजत पदक जीता। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर कोच सोनू रंगा ने बताया कि प्रतियोगिता में गुरमीत मेहरा ने रजत पदक पदक जीता है। उसके अलावा सिमरन, सुषमा, मुकेश शर्मा, जानवी व हिमांशु ने कांस्य पदक हासिल किया है। कैथल अकादमी में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें प्रतियोगिता में खेलकर बहुत ही अच्छा लगा। वह भविष्य में और अच्छी तैयार के साथ मैदान में उतरेंगे।