फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brainstorming on the relevance of Gandhi's teachings at present

Kaithal News: वर्तमान में गांधी की शिक्षाओं की प्रासंगिकता विषय पर मंथन

Thu, 03 Oct 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the relevance of Gandhi's teachings at present
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महात्मा गांधी की जयंती पर कई संस्थानों में कार्यक्रम के आयोजन हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने गांधी जी के विचारों पर मंथन करने के साथ स्वच्छता और अहिंसा पर जोर दिय।

आरकेएसडी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से डॉ. सीमा गुप्ता एवं डॉ. गीता गोयल के मार्गदर्शन में ‘वर्तमान समय में गांधी की शिक्षाओं की प्रासंगिकता’ विषय पर प्रस्तुति सह परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। एमए अंग्रेजी
विज्ञापन


प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने गांधी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार

साझा किए।

साहिबा एवं रिमझिम ने पोस्टर के माध्यम से गांधी की शिक्षाओं को दर्शाया, जबकि मानसी, वीनस, अन्नू एवं मनीषा ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को समेटती स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कीं। बलविंदर कौर, निशु ज्योति एवं मानवी ने क्रमश: ‘भारत के स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी का योगदान’, ‘अहिंसा की विरासत’ एवं ‘गांधी एक शानदार रणनीतिकार’ पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रपिता के सिद्धांतों के प्रति जागरूक करना था। मंच का संचालन अंतिम वर्ष की कोमल एवं ज्योति ने किया,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्होंने विद्यार्थी आयोजक की भूमिका भी निभाई।

प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, विभागाध्यक्ष डॉ. राजबीर पाराशर और विभाग के अन्य संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

ॉ





डॉ. मंजुला गोयल और डॉ. सुरुचि शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

राजौंद। गांव बीरथे बाहरी में नेहरू युवा केंद्र कैथल की ओर से जिला युवा अधिकारी कुमारी दीक्षा मिश्रा के निर्देशाें पर युवा स्वयं सेविका गुरप्रीत कौर ने जयंती मनाई। इस दौरान लोगों को आसपास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है, अपितु नागरिकों की सहभागिता से अधिक से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। बताया कि यह अभियान न केवल लोगों को स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने बल्कि हमारे देश की छवि स्वच्छता के लिए तत्परता से काम कर रहे देश के रूप में बनाने में भी मदद करेगा। इस दौरान रेखा, कविता, मलकीत, रचना, बिमला, शालू आदि महिलाओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed