{"_id":"62bb5af4bad2cc2edd52e71e","slug":"boxing-rahul-among-boys-geetu-first-among-girls-kaithal-news-knl112975097","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कों में राहुल, लड़कियों में गीतू प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कों में राहुल, लड़कियों में गीतू प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 60 से लेकर 85 किलो भार वर्ग के बॉक्सरों में मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी सुनीता पंचाल एवं बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह ने किया। जिला बॉक्सिंग संघ के जिला सचिव विक्रम सिंह ढुल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी छह से 10 जुलाई तक पंचकूला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में संदीप ढुल व सुनील पीटीआई ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर बॉक्सिंग कोच अमरजीत, संदीप, सतीश, सुनील, पीटीआई महेंद्र, पीटीआई देवेंद्र ढुल्ल, बूटा सिंह, राजेश ढांडा, राकेश व अशोक कुमार मौजूद थे।
जिला स्तरीय लड़कों की प्रतियोगिता में 46 किलो भार वर्ग में राहुल, 48 किलो भार वर्ग में संजीव, 52 किलो भार वर्ग में गौरव, 54 किलो भार वर्ग में गुरप्रीत, 70 किलो भार वर्ग में नवदीप, 75 किलो भार वर्ग में आर्यन, 80 किलो भार वर्ग में प्रिंस, 80 से अधिक किलो भार वर्ग में विनायक प्रथम रहा।
इसी प्रकार से लड़कियों की प्रतियोगिता में 44 से 46 किलो भार वर्ग में गीतू ने पहला और काजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 46 से 48 किलो भार वर्ग में शिवानी ने पहला और आशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 48 से 50 किलो भार वर्ग में शिवानी ने प्रथम, 50 से 52 किलो भार वर्ग में कुमकुम ने प्रथम और शिवानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 54 से 57 किलो भार वर्ग में मुस्कान, 57 से 60 किलो भार वर्ग में भूमिका, 60 से 63 किलो भार वर्ग में सलोनी, 63 से 66 किलो भार वर्ग में अंतिमा, 66 से 70 किलो भार वर्ग में संजना और 70 से 75 किलो भार वर्ग में रुधिका प्रथम रही।