फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Boxer Lasu and Kirti Dhul put the 'punch' of victory

बॉक्सर लासू और कीर्ति ढुल ने लगाया जीत का ‘पंच’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Boxer Lasu and Kirti Dhul put the 'punch' of victory
कैथल। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय महिला युवा मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को बॉक्सर लासू यादव और कीर्ति ढुल का पहला मुकाबला हुआ। इनमें दो खिलाड़ियों ने अपने ‘पंच’ से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को धराशायी कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। ये मुकाबले शनिवार को होंगे।
विज्ञापन

कोच विक्रम ढुल ने बताया कि इनमें 66 से 70 किलो भार वर्ग में लासू यादव ने तीनों चरणों में प्रतिद्वंद्वी मणिपुर की बॉक्सर सिंडीकोम को 50-0 से मात दी। इसी क्रम में 81 से अधिक किलो भार वर्ग में कीर्ति ढुल का मुकाबला बॉक्सर श्रेया के साथ हुआ। इसमें कीर्ति ने पहले चरण में प्रतिद्वंद्वी बॉक्सर ने नॉक आउट कर दिया। अब दोनों ही बॉक्सरों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा।
विज्ञापन

इसमें कीर्ति ढुल का मुकाबला केरल की बॉक्सर व लासू यादव का मुकाबला गुजरात की खिलाड़ी से होगा। दोनों खिलाड़ियों ने यह जीत दर्ज कर कैथल ही नहीं, बल्कि प्रदेश का नाम पूरे देश में चमकाया है। जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह, कोच राजेंद्र सिंह, पीटीआई सुनील कुमार, संदीप गुरमीत, विक्रम ढुल व कोच अमरजीत ने जीत पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पहले दिन जिले के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
कैथल। रोहतक में आयोजित की गई राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पहले दिन जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें कुल 24 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को तीन महिला व एक पुरुष बॉक्सर अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों से भिड़े और विजय हासिल की।
इस दौरान 44 से 46 किलो भार में कैथल की गीतू ने रेवाड़ी की तरीशा को 3-0, 48 किलो भार में कैथल की सिमरन ने फरीदाबाद की आस्था को 3-2 से हराया। कैथल की 54 किलो भार में नैंसी के समक्ष सिरसा की गायत्री ने नॉक आउट किया। इसके बाद नैंसी यह मुकाबला जीत गई। 54 से 57 किलो भार में पुरुषों में दीक्षांत ने रेवाड़ी के बॉक्सर हिमांशु से वॉकओवर में मुकाबला जीता। बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि जो खिलाड़ी इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करेंगे। उनका अगले महीने मणिपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन होगा।

आज इनका होगा मुकाबला
शनिवार को 46 किलो भार में गीतू, 48 किलो भार में सिमरन, 50 किलो भार में शिवानी, 52 किलो भार में कुमकुम, 54 किलो भार में नैंसी, 57 किलो भार में भूमिका, 60 किलो भार में मुस्कान, 63 किलो भार में सलोनी का मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed