फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Boxer Kirti Dhull drew inspiration to become a boxer from her uncle.

Kaithal News: बॉक्सर कीर्ति ढुल को चाचा से मिली बॉक्सर बनने की प्रेरणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Boxer Kirti Dhull drew inspiration to become a boxer from her uncle.
बॉ​क्सिंग कोच गुरमीत सिंह व विक्रम ढुल क साथ बॉक्सर कीर्ति ढुल।
कैथल। सपनों को पूरा करने के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सही मार्गदर्शन भी जरूरी होता है। कैथल जिले की युवा बॉक्सर कीर्ति ढुल इसकी मिसाल हैं। कम उम्र में ही एशियाई और विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि हरियाणा और देश का नाम भी रोशन किया है। 2005 में जन्मी कीर्ति ढुल का खेलों से जुड़ाव बचपन से ही रहा।
विज्ञापन

उनके पिता नरेश कुमार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया लेकिन उनके खेल जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा उनके चाचा विक्रम ढुल बने। विक्रम ढुल स्वयं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं और वर्तमान में बॉक्सिंग कोच हैं। उनके मार्गदर्शन और अनुभव ने कीर्ति की प्रतिभा को सही दिशा दी। बचपन से ही कीर्ति ने चाचा के साथ बॉक्सिंग की बारीकियां सीखनी शुरू कीं। शुरुआती प्रशिक्षण के दौरान ही उनके पंच, फिटनेस और आत्मविश्वास ने यह संकेत दे दिया था कि वह भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। लगातार अभ्यास और मेहनत के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

सफलता का कोई शॉर्टकर्ट नहीं है
कीर्ति का मानना है कि खेल में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही खिलाड़ी को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कई बार तिरंगा बुलंद किया और पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों में कोच विक्रम ढुल व गुरमीत सिंह के साथ साथ उनके माता पिता की बहुत मेहनत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं खिलाड़ी की बड़ी उपलब्धियां
2021 में यूएई में आयोजित एएसबीसी जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
2022 में अम्मान जॉर्डन में हुई एएसबीसी यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया।
2022 में सुबोटिका (सर्बिया) में आयोजित गोल्डन ग्लव महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।
2022 में ला नुसिया (स्पेन) में आयोजित डब्ल्यूबीसी यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया।
2023 में अस्ताना (कजाखस्तान) में आयोजित एएसबीसी यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह व विक्रम ढुल क साथ बॉक्सर कीर्ति ढुल।

बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह व विक्रम ढुल क साथ बॉक्सर कीर्ति ढुल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed