फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   body to bihar

मृतक जवान, पत्नी व बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद भेजा बिहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
body to bihar
body to bihar - फोटो : Kaithal
राजौंद क्षेत्र में गांव नरवल के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतक बीएसएफ के जवान, उसकी पत्नी व बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को बिहार भेज दिया गया। जवान के गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के परिजनों के अलावा बीएसएफ के जवान सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। सेना के ट्रक में शवों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां से बाई एयर बिहार भेजा जाएगा। मामले में पुलिस ने मृतक दंपती के फूफा की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक दंपती के फूफा प्यौदा रोड निवासी डॉ. राजेश रंजन सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि उसका दामाद आशीष फिरोजपुर पंजाब में बीएसएफ का जवान है। रविवार को पत्नी सोनी व पांच वर्षीय बेटी अंशिका के साथ अपने गांव सुक्षण बिहार से ड्यूटी के लिए चला था। राजौंद में नरवल के पास पहुंचे तो एक कैंटर चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे आशीष, सोनी व अंशिका की मौत हो गई। उनकी कार के ड्राइवर उत्तम नारंग को गंभीर होने के कारण चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। मामले में जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed