फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Body of cable network operator found from Sirsa branch

सिरसा ब्रांच से मिला तीन दिन से लापता केबल नेटवर्क संचालक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Body of cable network operator found from Sirsa branch
कलायत में केबल नेटवर्क का काम करने वाले युवक का शव सिरसा ब्रांच नहर में मिला। वह तीन दिन से लापता था। शनिवार को ही परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। उसके शरीर पर गोलियों के निशान बताए जा रहे हैं। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

कलायत में शुक्रवार से ही केबल नेटवर्क संचालक मनोज शर्मा लापता था। परिजनों ने शुक्रवार को अपने स्तर पर उसकी तलाश की। लेकिन जब शनिवार तक उसकी जानकारी नहीं मिली तो शनिवार को पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को पता चला कि सिरसा ब्रांच नहर में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर जींद के कस्बा नरवाना के पास सिरसा ब्रांच नहर में के निकट कलायत डीएसपी सज्जन सिंह व थाना प्रभारी बलदेव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान तथ्यों की जांच के लिए फोरेंसिक इकाई से डा. बीरा राम मौजूद रहे। परिजनों ने आधार कार्ड के माध्यम से मनोज की शिनाख्त की। पुलिस और फोरेंसिक टीम की पड़ताल में मृतक की छाती व पीठ पर गोली के आठ निशान मिलें हैं। टीम ने मामले से जुड़े साक्ष्यों की तलाश के लिए जांच की। हर उस पहलू को जांचा गया जो वारदात की गुत्थी को सुलझा सकता है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल के जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

कलायत थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि युवक एक अप्रैल से लापता था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को उसके शव की जानकारी मिली। फिल्हाल मनोज की पत्नी मोनिका की शिकायत पर गुमशुदगी के मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल से लापता था मृतक-कलायत वार्ड 9 निवासी मृतक मनोज की पत्नी मोनिका ने बताया कि एक अप्रैल को रात्रि नौ बजकर 15 मिनट पर उसकी पति से अंतिम बार मोबाइल पर बात हुई थी। उन्होंने उस दौरान जल्दी घर आने को कहा था। लेकिन वे घर नहीं आए रात भर वे परिचितों से संपर्क करते रहे। जब कोई सुराग नहीं लगा तो अगले दिन पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed