फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Boating facility started in Children's Park, vote in water

Kaithal News: चिल्ड्रेन पार्क में नौकायन की सुविधा शुरू, पानी में चलाएं वोट

Sun, 16 Apr 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 16 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Boating facility started in Children's Park, vote in water
कैथल। शहर में एक बार फिर से चिल्ड्रेन पार्क (वृद्धकेदार सरोवर) में नौकायन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पिछले माह टेंडर छोड़ा गया था। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद शनिवार की सायं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने इस योजना का शुभारंभ किया। अब आम लोग भी वोट चलाने का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा देवी, पार्षद राजकली सहित अन्य पार्षदों के साथ मिलकर नौकायन का लुत्फ भी उठाया। इसके अलावा अन्य पार्षदों ने भी गुब्बारों से सजी हुई नौकाओं में सवारी कर नौकायन का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शुभारंभ के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर यह सेवा शुरू की है। यहां गर्मियों की छुट्टियों में आने वाले बच्चों को अपने नाना-नानी के शहर में नौकायन करने का अवसर मिलेगा। इससे शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि शहर के सुंदरीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तिरंगा लाइटें लगा दी गई हैं। पार्क में फव्वारा शुरू करवा दिया है। कुर्सियां रखवा दी हैं। लाइटों की समस्या का भी जल्द समाधान होगा। उन्होंने कहा कि तालाब के पानी को भी जल्द बदला जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात हो गई है।


यहां कुत्ते व बंदरों की समस्या बताई गई है। इसके लिए चौकीदार लगाए हैं। शहर में सुंदरीकरण के लिए रेलवे गेट बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही चिह्नित जगहों पर पॉम के पेड़ लगाए जाएंगे। उपप्रधान सीमादेवी ने कहा कि यह शहर के लोगों के लिए एक अच्छी पहल है। इस अवसर पर कई पार्षदों सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed