फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   board result, girls, poor result, protest, road jaam, kaithal

दसवीं का रिजल्ट खराब आने पर पूंडरी में छात्राओं का गुस्सा फूटा

Sat, 27 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sat, 27 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
board result, girls, poor result, protest, road jaam, kaithal
कैथल-करनाल रोड पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्राओं व छात्रों ने कैथल के बाद अब पूंडरी में भी मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे शहीद गिरधरलाल चौक पर जाम लगा दिया। जाम करीब आधा घंटा तक लगा रहा, जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। बाद में तहसीलदार सुदेश मेहरा मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, इसी बीच पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम लगा रही छात्र-छात्राओं को तितर-बितर कर दिया और वाहन चलने शुरू हो गए। जाम के दौरान बच्चों के परिजनों ने भी उनका साथ दिया।
विज्ञापन


जाम लगा रहे आर्य स्कूल पूंडरी व राजकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं हिमानी, मधु, आरती, काजल, सिमरण, निशि, ज्योति, नेहा, सोनम, प्रियंका, पम्मी व रोहित ने बताया कि उन्होंने पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की थी और उनकी परीक्षा भी अच्छे तरीके से हुई थी। लेकिन जब परीक्षा के परिणाम आये तो वो चौंकाने वाले थे। ज्यादातर बच्चे मैथ व साइंस में फेल हुए हैं और जो बच्चे फेल हुए हैं, उनके अंक 3 से लेकर 15 तक आये हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर यकीन नहीं आता कि उनके अंक इतने कम आ सकते हैं। छात्र-छात्राओं का कहना था कि इसमें बोर्ड की लापरवाही है, अवश्य ही रिजल्ट में कोई गड़बड़ी हुई है। उधर जाम में बच्चों के साथ आए अभिभावकों ने स्कूलों पर लापरवाही का आरोप जड़ते हुए कहा कि खराब परीक्षा परिणाम का कारण स्कूलों में पढ़ाई का न होना भी है। एक अभिभावक ने बताया कि आर्य स्कूल पूंडरी में जहां लड़कों में 105 में से 5 ही उत्तीर्ण हुए हैं वहीं 56 लड़कियों में 40 लड़कियां पास हुई है। उन्होंने बताया कि कहीं न कहीं स्कूल ने भी छात्रों पर कम मेहनत की है लेकिन छात्राएं तो जैसे-तैसे कर अपनी मेहनत से पास हो गई। अभिभावकों ने बताया कि  सरकारी स्कूलों में भी शिक्षा का स्तर बहुत खराब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed