फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Block Samiti, Block Samiti Election, BJP, Kaithal

3-3 वोटों से जीते बंसी लाल और राजेश वाल्मीकि

Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Block Samiti, Block Samiti Election, BJP, Kaithal
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
जिले में छह में से अंतिम बचे कैथल ब्लॉक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को वोटिंग से फैसला लिया गया। भारतीय जनता पार्टी समर्थित ब्लॉक समिति के 29 सदस्यों में सहमति नहीं बन पाई। जिस कारण भाजपा के ही दो गुटों में मतदान हुआ। जिसमें बंसी लाल मानस 3 वोटों से अध्यक्ष तो राजेश वाल्मीकि 3 वोटों से उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी हुए। उनके मुकाबले में अध्यक्ष पद के लिए नरेश कुमार चंदाना व करनैल नरड़ को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में 6 में से 5 ब्लॉक समितियों में भाजपा समर्थित ब्लॉक समिति सदस्य अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। लेकिन कैथल ब्लॉक समिति में लगभग सभी सदस्यों के भाजपा समर्थित होने के बावजूद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं हो पा रही थी। इसके लिए 9 मार्च को भी चुनावी बैठक का आयोजन किया गया था। लेकिन गुटबाजी के कारण कोई भी सदस्य इस बैठक में नहीं पहुंचा था। इसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। मंगलवार को फिर से पंचायत भवन में ब्लॉक समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान पद के लिए बंसी लाल मानस व नरेश कुमार चंदाना ने नामांकन भरा। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए करनैल नरड़ व राजेश वाल्मीकि ने नामांकन भरे। 11 बजे वोटिंग शुरू हुई। जिसमें सभी 29 सदस्यों ने मतदान किया। इनमें प्रधान पद के लिए बंसी लाल व उप-प्रधान पद के लिए राजेश वाल्मीकि को 16-16 वोट मिले। जबकि नरेश चंदाना व करनैल नरड़ को 13-13 वोट मिले। इस तरह से बंसी लाल व राजेश वाल्मीकि ने 3 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन


भाजपा की गुटबाजी के कारण नहीं बन पाई सहमति
ब्लॉक समिति चुनाव के बाद सभी सदस्यों ने खुद को भाजपा समर्थित होने का दावा कर दिया था। इसके बाद कभी भाजपा नेता अरुण सर्राफ, पाला राम सैनी, कभी राव सुरेंद्र सिंह, संजय भारद्वाज तो कभी सुरेश गर्ग नौच सहित कई नेताओं के साथ इन सदस्यों की मीटिंगों का दौर चलता रहा। इसी कारण गत 9 मार्च को हुई बैठक में कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा था। सभी सदस्यों के एक ही पार्टी से होने के बावजूद पार्टी नेताओं की गुटबाजी के कारण सर्वसम्मति नहीं बन पाई। आखिरकार वोटिंग से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फैसला करना पड़ा। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह खेमे से बताए जा रहे हैं। वहीं, अब सभी 6 ब्लॉकों में भाजपा समर्थित सदस्य ब्लॉक समितियों के चेयरमैन हैं। वहीं, जिला परिषद चेयरमैन भी भाजपा खेमे से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं। पूरे ब्लॉक में समान रुप से विकास करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित भाजपा नेता राव सुरेंद्र व अन्य भाजपा नेताओं के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करूंगा।
बंसी लाल, अध्यक्ष, ब्लॉक समिति कैथल।

कैथल ब्लॉक समिति अध्यक्ष के लिए बंसी लाल 3 वोटों से विजयी हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश वाल्मीकि 3 वोटों से विजयी रहे।
सुरेंद्र कुमार, बीडीपीओ, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed