फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP workers were in the service of the public in times of crisis: Gurjar

संकट की घड़ी में जनता की सेवा में रहे भाजपा कार्यकर्ता : गुर्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP workers were in the service of the public in times of crisis: Gurjar
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर व महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि उन्हें अपने संगठन और इसमें तन, मन, धन से सेवारत कार्यकर्ताओं पर गर्व है। जिन्होंने कोरोना आपदा के समय में डटकर आमजन की सेवा की है। राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर इंसानियत भाव को जागृत करते हुए निभाए गए काम की चर्चा वैश्विक पटल पर हो रही है। शिक्षा मंत्री व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा पूंडरी स्थित रजनी रॉयल गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में भाजपा द्वारा विशेष कार्ययोजना के माध्यम से जिला में पदाधिकारियों ने प्रभावी तरीके से अपने दायित्व का निर्वहन किया, जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। सांसद नायब सैनी ने कहा कि हम कैसे भूल सकते हैं कि आज से पहले देश में जब भी महामारी आई तो उसके लिए टीका उपलब्ध होने में भी दो दशक से ज्यादा समय लगता था। अब हमारे देश के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का नतीजा है कि भारत ने 130 दिन में 23 करोड़ डोज बनाई। 45 वर्ष आयु से ऊपर तथा फ्रंटलाइन वर्कर, कर्मचारी को टीके लगाए गए और अब 21 जून से 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग को कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री और जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वैक्सीन को निशुल्क रखने का दम दिखाया है। आज हम सभी का फर्ज है कि अपने आसपास सभी नागरिकों को कोरोना रोधी टीका लगवाएं, ताकि कोरोना संक्रमण पर शिकंजा कसते हुए इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। कमलेश ढांडा ने कहा कि जिला में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा भी कोरोना पर शिकंजा कसने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए, जिसका नतीजा है कि अन्य जिलों के मुकाबले कैथल में कोरोना बहुत तेजी से कम रहा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कैथल में अब तक 2 लाख 66 हजार 49 डोज लगाई जा चुकी हैं। कार्यक्रम में शिक्षामंत्री कंवर पाल, सांसद नायब सैनी, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, कैथल प्रभारी वेद फुल्लां, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, विनोद बंसल समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूंडरी रजनी रायल गार्डन में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक पुलिस के कड़े पहरे के बीच हुई। किसानों के कार्यक्रम में भंग पड़ने के संदेह के चलते पुलिस तैनात दिखी। आज के कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा व भाकियू का कोई सदस्य नहीं पहुंचा, जिससे प्रशासन ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed