फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP will form government again on the strength of workers: Vedpal

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा फिर बनाएगी सरकार : वेदपाल

Tue, 02 Jul 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
BJP will form government again on the strength of workers: Vedpal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा कार्यालय कपिल कमल में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार सरकार बनाएगी।

वेदपाल ने कहा की भाजपा ने आगामी 10 दिनों के कार्यक्रम तय किए है। इन्हीं के संबंध में यह कोर ग्रुप की बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी की बैठक और मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक मुख्य रूप से शामिल है।
विज्ञापन


भाजपा का कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाएं का भरपूर प्रचार प्रसार करेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक में जिला प्रभारी मनीष यादव और कलायत की विधायक कमलेश ढांडा ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की। उन्होंने मुख्यातिथि एडवोकेट वेदपाल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र, सुभाष हजवाना, राजपाल, सुरेश गर्ग नोच, मनीष कठवाड़, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, कुलवंत बाजीगर, तेजवीर सिंह, रवि तारांवाली, अरुण सर्राफ, सुरेश राविश, जसवंत पठानिया, जिला महामंत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed