फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP will form government again on the strength of Panna Pramukhs: Dr. Gupta

पन्ना प्रमुखों के दम पर फिर से सरकार बनाएगी भाजपा : डॉ. गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP will form government again on the strength of Panna Pramukhs: Dr. Gupta
पूंडरी। अहलूवालिया फार्म में सोमवार को पूंडरी विधानसभा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मंत्री कमल गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने पूंडरी के कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की और कहा कि पूंडरी विधानसभा में 80 प्रतिशत पन्ना प्रमुख बनकर सरल पोर्टल पर अपलोड हो चुके हैं। और अन्य 20 प्रतिशत का कार्य भी जल्द पूरा होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुखों के दम पर भाजपा फिर से तीसरी बार सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में तैयारी चुनाव से पूर्व, चुनाव की तैयारी शुरू कर देना व चुनाव के दिन तक हर वोटर तक पहुंचने का काम करना है। अब तक भाजपा की बड़ी उपलब्धि रही है और अगले वर्ष होने वाले चुनावों के लिए भी भाजपा अपनी इसी रणनीति के तहत काम करेगी। इसके लिए पन्ना प्रमुख बनाकर हर वोटर तक पहुंचा जाएगा, जिसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर एक पन्ने का प्रमुख बनाकर देश व प्रदेश में करोड़ों कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे। भाजपा देश की पहली पार्टी होगी, जिसके बूथों पर पन्ना प्रमुख होंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इससे देश व प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रमुख बनाने के अभियान को और तेज गति देने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं व पन्ना प्रमुखों की मेहनत के बल पर ही अगले वर्ष देश व प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री भाजपा एडवोकेट वेदपाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड और जिला प्रभारी वेदपाल फुल्ला भी कार्यक्रम में विशेष रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना, जसवंत पठानिया, मनीष कठवाड, राजपाल तंवर, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, भीम सेन, अनिता चौधरी, देवीदयाल बरसाना, विनोद बंसल, शमशेर जड़ौला आदि मौजूद रहे।
पांच साल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष तक नहीं बना सकी : डॉ. गुप्ता
कैथल। पूंडरी में सोमवार को आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस यहां जिलाध्यक्ष तक नहीं बना सकी है।

मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तब से बन रहे हैं, जब से बहन कुमारी शैलजा के हाथ में पार्टी की कमान थी। वह उस समय पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी तक नहीं बना सकी थी। आज वे तीन से चार लोग बैठकर अनाप-शनाप बातें करते हैं, लेकिन अपने संगठन में पार्टी की कार्य समिति व जिलाध्यक्ष भी नहीं खड़ा पाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसमें मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष बदलते हैं। 90 में से 59 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख बना दिए हैं।


सुरजेवाला की टिप्पणी पर कहा कि जवाब उसका दिया जाता है जिसका कोई स्तर हो। जिस व्यक्ति को शब्द बोलने की समझा नहीं है। उन्हें उनका जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है। लोकसभा में 350 सीटें भाजपा जीतेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed