फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP registers victory in Pundri by 12 thousand votes

Kaithal News: पूंडरी में 12 हजार मतों से भाजपा ने दर्ज की जीत

Wed, 05 Jun 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
BJP registers victory in Pundri by 12 thousand votes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी विधानसभा के लोगों ने इस बार लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी और नवीन जिंदल में अपनी आस्था जताई है। हालांकि पिछली बार के चुनावों की बजाए इस बार भाजपा को बहुत कम वोट मिले।

2019 के लोकसभा चुनावों में जहां पूंडरी विधानसभा से भाजपा को 40 हजार मतों से जीत मिली थी, वहीं इस बार पूंडरी विधानसभा से केवल 12 हजार के करीब मतों से जीत मिली है। परंतु भाजपा के नवीन जिंदल की जीत में पूंडरी और कैथल विधानसभा क्षेत्र को विशेष योगदान रहा है। जिंदल करीब 19 हजार मतों से अपने विरोधी सुशील गुप्ता को हराने में सफल रहे। भाजपा प्रत्याशी की जीत तो हुई, लेकिन मुकाबला कांटे का रहा।
विज्ञापन


शुरू से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जीत जिंदल की होगी, लेकिन अंतर बहुत थोड़ा रहेगा। जिंदल को कम वोट मिलने के पीछे कई कारण रहे। कुछ तो लोगों में भाजपा को लेकर नाराजगी थी, उस पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर का भी बहुत अधिक विरोध था। लंबे समय से भाजपा के साथी रहे पूंडरी हलके के विधायक रणधीर सिंह गोलन ने चुनाव से कुछ समय पहले कांग्रेस को बाहर से समर्थन देकर हवा खराब करने का काम किया। पूंडरी के कई गांवों में विरोध का भी सामना करना पड़ा, करोड़ा में चुनाव के दौरान उनका रास्ता भी रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवन में 3186 मतों से जिंदल जीते
सीवन। लोकसभा चुनाव के नतीजों के तहत सीवन नगर में भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने 3186 मतों से जीत मिली है। सीवन नगर में कुल 13 बूथ बनाए गए थे। इसमें बूथ नंबर 164 से 176 तक शामिल थे।
बूथ नंबर 164 में भाजपा को 472 और आप को 257 व नोटा को तीन वोट मिले। बूथ-165 में भाजपा को 626 और आप को 189 वोट मिले व नोटा को पांच वोट मिले। बूथ-166 में भाजपा को 481 और आप को 329 व नोटा को एक वोट मिला। बूथ-167 में भाजपा को 517 और आप को 214 वोट मिले। नोटा को चार वोट मिले। बूथ-168 में भाजपा को 435 और आप को 287 वोट मिले नोटा को एक वोट मिला। बूथ-169 में भाजपा को 478 और आप को 151 वोट मिले व नोटा को एक वोट मिला। बूथ न बर 170 में भाजपा को 647 और आप को 176 वोट मिले व नोटा को दो वोट मिले। बूथ-171 में भाजपा को 245 और आप को 598 वोट मिले व नोटा को दो वोट मिले। बूथ-172 में भाजपा को 373 और आप को 444 वोट मिले व नोटा को चार वोट मिले। बूथ-173 में भाजपा को 573 और आप को 130 वोट मिले व नोटा को सात वोट मिले।


बूथ-174 में भाजपा को 704 और आप को 129 वोट मिले व नोटा को चार वोट मिले। बूथ नंबर 175 में भाजपा को 703 और आप को 180 वोट मिले व नोटा को एक वोट मिला। बूथ नंबर 176 में भाजपा को 151 और आप को 135 वोट मिले। सीवन में 35 लोगों ने नोटा के बटन को दबाया और किसी भी उम्मीदवार को नहीं चुना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed