फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bjp leader

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने तीन कृषि कानूनों पर रखा पार्टी का पक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bjp leader
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सोमवार को कैथल के लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पार्टी की ओर से तीन कृषि कानूनों पर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया और कहा कि कृषि उपज बेचने के मामले में बदलाव समय की मांग है। इसमें जो भी परेशानियां सामने आएंगी, समय-समय पर उनकी जानकारी जुटाकर उनका समाधान करवा दिया जाएगा। बराला ने इस दौरान अमर उजाला के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आढ़तियों को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यदि कोई दिक्कत भी आएगी तो उसका समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि पीएम मोदी ने किसान की आय को दोगुना करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। कृषक उत्पाद, व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 को पारित होने से देश के करोड़ों किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। अब किसान अपनी फसलों को मंडी, खेत और देश के किसी भी कोने में लाभकारी मूल्य पर बेच सकेंगे। भाजपा ने चाहे अटल बिहारी वाजपेयी का समय हो या फिर अब नरेंद्र मोदी का, किसानों के हित में केसीसी, 6000 रुपये सालाना, फसल बीमा योजना जैसी योजनाएं चलाई हैं। नए विधेयक के पारित होने से न तो मंडिया खत्म होंगी और ना ही एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य। कुछ लोग प्रतिशत में एमएसपी बढ़ाने की बात करते हैं, लेकिन वे भूल गए कि वाजपेयी जी के समय में 19 प्रतिशत एमएसपी बढ़ाया गया था।
विज्ञापन

किसान के नाम पर राजनीति का इलाज नहीं: सुभाष बराला ने कहा कि कानूनों के बदलाव के बाद जो भी दिक्कत आएगी, उसका समाधान है। लेकिन किसानों के नाम पर राजनीति का कोई इलाज नहीं है। सेना तक की गाड़ी आंदोलन में रोकी जा रही है। जो गलत है। विधायक लीला राम, पूर्व प्रत्याशी राव सुरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ, राजपाल तंवर, जिला परिषद उपाध्यक्ष मनीष कठवाड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, मंडल अध्यक्ष भारती, रामकुमार नैन, हरपाल क्योड़क भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed