फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP-Dhanda is playing an important role in combating Corona epidemic

कोरोना महामारी से मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है भाजपा-ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP-Dhanda is playing an important role in combating Corona epidemic
भाजपा के केंद्र में सात साल पूरे होने पर युवा मोर्चा द्वारा अंबाला रोड पर स्थित नॉवल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के साथ मिलकर किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से मुकाबला करने में भारतीय जनता पार्टी संगठन अहम भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के विभिन्न माध्यम से सहयोग के साथ-साथ जरूरतमंद नागरिकों के लिए निरन्तर अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्व का बेहतर तरीके से निर्वहन किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ विभिन्न श्रेणी के मरीजों के लिए रक्त की कमी सामने आ रही है। इसलिए भाजपा संगठन के दिशा-निर्देश अनुसार भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 7 साल पूरे होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला स्तर पर किया गया है। उन्होंने युवा रक्तदाताओं को बैज और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि आज युवाओं का उत्साह देखकर उन्हें संतोष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा कैथल के सभी पदाधिकारी, मोर्चे अपने-अपने क्षेत्र में क्षमता अनुरूप अपना योगदान दे रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर को पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया। जिला महामंत्री युवा मोर्चा पदम भाटी, जोनी मेहला रक्तदान शिविर के संयोजक रहे। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल राणा राजौंद आयुष गर्ग, कपिल पांडे , मनदीप शर्मा, विजय पीडल मोहित काकोत, मनदीप ककोत, संजय सैनी, नरेश सजूमा, कपूर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed