फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP defeat in three municipal elections of Kaithal

निकाय चुनाव परिणाम: पूंडरी में भाजपा नहीं बचा पाई किला, सीवन और कलायत में भी मिली मात, हार की वजह क्या?

Wed, 12 Mar 2025 07:20 PM IST
अंकेश ठाकुर कमल बहल, कैथल
कमल बहल, कैथल Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Mar 2025 07:20 PM IST
सार

कैथल की तीनों नगर पालिका में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। यहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने रण जीत लिया। ऐसे में भाजपा न तो पूंडरी में पार्टी का एकमात्र विधायक रहते हुए अपना किला बचा पाई और वहीं सीवन और कलायत में भी भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशियों से मात मिली।

विज्ञापन
BJP defeat in three municipal elections of Kaithal
bjp flag

विस्तार

नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत बुधवार को मतगणना संपन्न हुई। मतगणना के बाद पिछले करीब एक महीने से जिले की तीनों नगर पालिका में नए अध्यक्ष के चुनाव पर जनता का इंतजार भी खत्म हुआ। नगर निकाय चुनाव मतगणना प्रक्रिया के तहत सुबह आठ बजे शुरू हुई और साढ़े 10 बजे संपन्न हो गई। यह चार चरणों में हुई। इसके लिए आठ-आठ टेबल लगाई गई थी। इन तीनों नगर पालिका में संपन्न हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने रण जीत लिया। ऐसे में भाजपा न तो पूंडरी में पार्टी का एकमात्र विधायक रहते हुए अपना किला बचा पाई और वहीं सीवन और कलायत में भी भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशियों से मात मिली।

विज्ञापन


बता दें कि इस समय कलायत और गुहला-चीका विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सीवन में कांग्रेस का विधायक है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी की जीत के दावे किए जा रहे थे। यदि इन्हें जीत मिलती तो भाजपा यहां पर वापसी कर पाती, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पूंडरी के साथ ही भाजपा को इन दोनों पालिका में भी हार का मुंह देखना पड़ा। पूंडरी व इन दोनों ही पालिका में कांग्रेस पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा गया था और न ही कांग्रेस पार्टी की ओर से किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया गया था। हालांकि कलायत में आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतारा था, लेकिन उसे महज 396 वोट ही मिल पाए और वह चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


तीनों पालिका में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच थी कड़ी टक्कर
तीनों पालिका में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच टक्कर कड़ी थी, लेकिन तीनों ही पालिका में निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना परचम लहराया। इसमें सबसे बड़ी जीत कलायत नगर पालिका में अंकित जैलदार ने भाजपा प्रत्याशी मैनपाल राणा को 2962 वोटों से हराया। तीनों पालिका में अंकित जैलदार की जीत का यह सबसे बड़ा अंतर रहा। जैलदार को 5824 वोट मिले। जबकि राणा को 2862 वोट मिले। जबकि सीवन नगरपालिका में अध्यक्ष पद की जीत का सबसे कम अंतर रहा। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता सैनी ने भाजपा प्रत्याशी को 263 वोटों से हरा दिया। सैनी को 3594 वोट मिले और मुंजाल को 3331 वोट मिले। वहीं, पूंडरी में भाजपा प्रत्याशी ममता सैनी तीसरे स्थान पर रही। यहां पर दो निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बबली गोस्वामी ने दूसरी निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डी सैनी को 1329 मतों से हराया। बबली गोस्वामी ने 4827 वोट प्राप्त किए। गुड्डी 3498 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रही। जबकि भाजपा प्रत्याशी ममता सैनी को 3226 वोट मिले।

सामान्य पर्यवेक्षक की रही कड़ी निगरानी
मतगणना प्रक्रिया के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक वंदना दिसोदिया, पुलिस पर्यवेक्षक धारणा यादव ने पूरी निगरानी रखी। मतगणना प्रक्रिया में डीसी प्रीति ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मतगणना पर जानकारी प्राप्त की। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। नगर पालिका सीवन व कलायत में अध्यक्ष पद के लिए सात-सात और नगर पालिका पूंडरी नगर पालिका में तीन प्रत्याशी मैदान में थे।

विज्ञापन

तीन जगह हुई मतगणना
डीसी प्रीति ने बताया कि पूंडरी के आरओ एवं कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत के आरओ एवं एसडीएम अजय हुड्डा, सीवन के आरओ एवं गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार की देखरेख में तीनों जगह पर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाया गया। यह मतगणना कलायत नगर पालिका के लिए नगर पालिका कार्यालय भवन, पूंडरी नगर पालिका के लिए एंग्लो संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में व सीवन नगर पालिका के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। सभी विजयी उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारियों ने प्रमाण-पत्र भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed