फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Birla Open Mind School tops

Kaithal News: बिरला ओपन माइंड स्कूल अव्वल

Thu, 28 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Birla Open Mind School tops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। असंध रोड स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल, राजौंद के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई भार वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य शीशपाल ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम, खानपुर में आयोजित अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतीक (45 किग्रा), आर्यन (68 किग्रा), परीक्षित (75 किग्रा), विशाल (38 किग्रा), लखविंद्र (55 किग्रा) और राहुल (60 किग्रा) ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों में वंशिका (42 किग्रा) और दीपांशी (46 किग्रा) भी विजेता बनीं।
विज्ञापन


इसके अलावा शुभम (51 किग्रा), पारस (42 किग्रा) और तनुश (36 किग्रा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजकीय विद्यालय सौंगल के खिलाड़ियों ने हासिल किए 18 पदक

राजौंद। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कुल 18 पदक जीते हैं। सफलता पर सभी को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीते गए पदकों में से बाक्सिंग में एक स्वर्ण पदक, जूडो में आठ स्वर्ण पदक,जूडो में सात रजत पदक, जूड़ो में दो कांस्य पदक शामिल हैं। विद्यालय में इस उपलब्धि पर खुशी जताई और खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को बधाई दी।


विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश राविश ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में विद्यालय के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराएंगे। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed