{"_id":"5820ce454f1c1bf47eb38611","slug":"bird-flue-alert-sample-collected-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी पक्षियों के ठिकानों पर विभाग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी पक्षियों के ठिकानों पर विभाग की नजर
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
तालाबों से लिए 5 सैंपल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग की टीम ने सोमवार को शहर में स्थित अलग-अलग तालाबों का निरीक्षण किया। टीम ने सोमवार को भी 5 सैंपल लिए और जांच के लिए जालंधर लैब में भेज दिया गया है। टीम द्वारा मंगलवार को कलायत से सैंपल लिए जाएंगे। विशेष रूप से उन जगहों पर विभाग नजर रखे हुए है, जहां प्रवासी पक्षी आते हैं।
विभाग के डॉ. गुलशन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जवाहर पार्क के निकट के तालाब व पुल के गोशाला की ओर स्थित तालाब में पक्षियों का निरीक्षण किया। इन तीनों जगहों से पांच सैंपल लिए गए। यहां अभी किसी पक्षी को कोई समस्या नजर नहीं आई। डॉ. गुलशन ने बताया कि जवाहर पार्क के आस-पास स्थित तालाबों के साथ-साथ ग्यारह रुद्री मंदिर के निकट के तालाब का निरीक्षण कर पक्षियों की स्थिति देखी गई। इन सभी जगहों पर कोई भी पक्षी किसी बीमारी से पीड़ित नहीं पाया गया। ना ही कोई मृत पक्षी मिला। इसके बावजूद यहां से 5 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं।
ठिकानों पर नजर
उन्होंने बताया कि पोल्ट्री फार्म के अलावा प्रवासी पक्षियों के ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। वृद्धकेदार सरोवर में काफी कम संख्या में अभी प्रवासी पक्षी आए हैं। इसके अलावा कलायत के कपिलमुनि सरोवर में भी प्रवासी पक्षियों के आने की जानकारी मिली है। मंगलवार को वहां से सैंपल लिए जाएंगे। लोग बर्ड फ्लू को लेकर घबराएं नहीं, क्योंकि अभी जिले में कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है। यह वायरस पक्षियों पर अटैक करता है।