फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
चीका रोड पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डेरा भाग सिंह गुहला निवासी विनोद उर्फ नोदी (33) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 02 सितंबर को उसका भतीजा रवि कुमार (24) गांव गुहला से मेहनत मजदूरी करके पैदल अपने घर आ रहा था। जैसे ही वे करीब सात बजे अमरनाथ पेट्रोल पंप चीका के पास पहुंचा। पीछे-पीछे वह भी अपना निजी काम करके गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे एक बाइक चालक ने उसके भतीजे रवि कुमार की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भतीजा सड़क पर गिर गया। इसके बाद इसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां डॉक्टरों ने उसके भतीजे को पटियाला के अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसके भतीजे रवि कुमार की मौत हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जब तक बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed