{"_id":"66a4259664f0ba57120d28e4","slug":"bike-rider-injured-in-car-collision-kaithal-news-c-18-1-knl1004-439511-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
Sat, 27 Jul 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव शेरगढ़ में अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव चक्कू लदाना निवासी कुलदीप ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 25 जुलाई को वह बाइक से गांव शेरगढ़ से जा रहा था। वहां पर अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, सिविल अस्पताल के पास एक कार चालक ने दो गायों को टक्कर मार दी। अधिवक्ता संदीप कोटड़ा की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में दर्ज मामले के अनुसार 25 जुलाई को रात्रि लगभग 9.30 बजे वह सिविल अस्पताल कैथल के पास से जा रहा था। उसी समय एक अज्ञात कार ने दो गायों को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने गोरक्षा दल के सदस्यों से संपर्क किया। शिकायतकर्ता ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी प्रभात ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद